Basics of Network

   नेटवर्क आपस में जुड़े सिस्टमों का एक समूह है जो शेयर्ड कम्युनिकेशन लिंक द्वारा एक सुसरे के साथ जुड़े होते है।  इसलिए एक नेटवर्क दो या अधिक व्यक्तिगत कम्प्यूटरो की आयश्यकता रखता है जिनके पास शेयर करने के लिए डेटा हो। सिस्टम एक दूसरे से ट्रांसमिशन मीडियम द्वारा अवश्य जुड़ा होना चाहिए। सभी नेटवर्को के पास इनका होना आवश्यक है;

  •  शेयर करने के लिए डेटा 
  • एक फिजिकल पाथवे-ट्रांसमिशन मीडियम 
  • कम्युनिकेशन के नियम -प्रोटोकॉल 
  जब दो तंत्र आपस में सम्पर्क करते हैं तो वे सिर्फ  डाटा की अदला-बदली ही नहीं करते बल्कि उन्हें डेटा को समझना भी होता है जो उन्होंने एक दूसरे से प्राप्त किये हैं। इसलिए कंप्यूटर नेटवर्किंग का लक्ष्य सिर्फ डेटा  की अदला-बदली ही नहीं बल्कि पाए गए देता को समझना और उसका इस्तेमाल करना भी है।
  प्रत्येक कंप्यूटर जो नेटवर्क से जुड़ा हुआ है वह 'नेटवर्क पर है' कहा जायेगा। 'नेटवर्क पर है ' के लिए कंप्यूटर द्वारा प्रयोग की जाने वाली टेक्निकल टर्म नोड या वर्क्सस्टेशन है।  जब कंप्यूटर चालू करने पर वह नेटवर्क  एक्सेस करने में सक्षम  होता है तब कंप्यूटर को ऑनलाइन कहा जायेगा अन्यथा ऑफलाइन। 

Comments

Popular posts from this blog

Networking के लाभ तथा कमियां