what is hub ?
हब(Hub)
Hub एक नेटवर्क डिवाइस है जिसका उपयोग एक से ज्यादा कंप्यूटर को एक साथ जोड़ कर एक छोटा नेटवर्क बनाने के लिए किया जाता है। एक हब में कई पोर्ट होते हैं। आप कई कम्प्यूटर्स को इन पोर्ट से जोड़ सकते है।
स्विचेस (Switches)
स्विच एक नेटवर्क हर्डवेयर डिवाइस है और LAN मैं कई कंप्यूटर को जोड़ने के लिए प्रयोग किया जाता है। स्विच हब के समान होते हैं परंतु उससे ज्यादा कार्य कुशल होते हैं। इनका प्रयोग साधारणतया बड़े नेटवर्क ट्रैफिक वाले क्षेत्रों में किया जाता है।
हब और स्विच में अंतर-
मान लीजिये चार कंप्यूटर(PC) एक हब से कनेक्ट हैं, उनमें से एक कंप्यूटर ने, नेटवर्क में दूसरे कम्प्यूटर को कोई डाटा भेजा, तब Hub डाटा को जाने बिना ही दूसरे जो कम्प्यूटर हब से connect हैं उनको भेज देता है जिससे वो कंप्यूटर भी उस डाटा को एक्सेस कर लेते हैं | दूसरी ओर स्विच प्राप्त डाटा पैकेट को जांच कर और उसके स्रोत एवं कार्य को जानकर भेजता है इसलिए व्यस्त नेटवर्क पर स्विच हब से अच्छा कार्य करता है।
रिपीटर (Repeater)
रिपीटर एक नेटवर्किंग हार्डवेयर डिवाइस है जो ट्रांसमिशन कंट्रोल प्रोटोकोल इंटरनेट प्रोटोकॉल मॉडल के फिजिकल लेयर पर कार्य करता है यह समान LAN के दो भागो को जोड़ता है एक सिग्नल जो सूचना को ले जाता है उसकी गुणवत्ता के कम होने से पहले बहुत ही कम दूरी तय कर सकता है| जब रिसीवर किसी कमजोर सिग्नल को प्राप्त करता है तो वह वास्तविक सिग्नल को वास्तविक बिट पैटर्न के लिए तैयार कर देता है।
ब्रिज(Bridge)|
ब्रिज एक हार्डवेयर डिवाइस है जो ओएसआई मॉडल के फिजिकल और डाटा लिंक लेयर दोनों में कार्य करता है। फिजिकल लेयर डिवाइस होने के कारण ब्रिज का यह कार्य है कि प्राप्त किए गए कमजोर सिग्नल को पुनः पैदा कर दे और डाटा लिंक लेयर होने के कारण साधन और स्थान नोड के एड्रेस को चेक करें यह एड्रेस डाटा फ्रेम में होता है जिसमें सूचनाएं जैसे- डाटा बीट्स, साधन और कार्य का एड्रेस होता है।
राउटर (Router)
राउटर एक नेटवर्किंग हार्डवेयर डिवाइस है जो LAN अथवा WAN को इंटरनेट पर कनेक्ट करता है । यह ओ एस आई मॉडल के नेटवर्क लेयर की तरह कार्य करता है राउटर में एक रूटिंग टेबल होता है जो डाटा पैकेट के रूप को निर्धारित करता है। Routing table में साधन और स्थान नोड के आईपी ऐड्रेस होते हैं। राउटर नेटवर्क से पैकेट प्राप्त करता है, उसके स्थान के आईपी एड्रेस के लिए चेक करता है और उसे सही स्थान पर भेजता है।
What Hubs Do(हब क्या करता है )
हब में, इसके हर एक पोर्ट के साथ एक फ्रेम या "प्रसारण" किया जाता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि फ्रेम केवल एक पोर्ट के लिए नियत है। हब में यह अंतर करने का कोई तरीका नहीं है कि किस पोर्ट को एक फ्रेम भेजा जाना चाहिए। इसे हर लक्ष्य तक पहुँचाना सुनिश्चित करता है कि यह अपने इच्छित गंतव्य तक पहुँचे। यह नेटवर्क पर बहुत अधिक ट्रैफ़िक देता है और खराब नेटवर्क प्रतिक्रिया समय का कारण बन सकता है।




Comments
Post a Comment