नेटवर्किंग केबल
नेटवर्किंग केबल ट्रांसमिशन के माध्यम हैं जिनके द्वारा डेटा स्रोत से लक्ष्य तक प्रवाहित होता है।डाटा इन केबलों के द्वारा सिग्नल के रूप में ट्रांसफर किया जाता है।यह सिग्नल डाटा को एक डिवाइस से दूसरी डिवाइस तक ट्रांसमिशन मीडिया के द्वारा भेजता है। नेटवर्क केबल के प्रकार-
- टविस्टेड पेयर केबल
- कोएक्सिअल केबल
- फाइबर ऑप्टिकल केबल
1 . Twisted pair cable
टविस्टेड पेयर केबल में केवल 2 वायर होते हैं जो कंडक्टर के लिए कॉपर का प्रयोग करते हैं। इन वायरों के ऊपर प्लास्टिक इंसुलेशन होता है और यह आपस में लिपटे हुए होते हैं। एक twisted केबल वायर रिसीवर तक सिग्नल को ले जाती है और दूसरी केबल ग्राउंड रिफरेंस की तरह कार्य करती हैं। केबल वायर एक दूसरे में इसलिए लिपटी होती हैं ताकि कोई व्यवधान ना आए। Twisted वायर केबल का प्रयोग वॉयस और डाटा कम्युनिकेशन के लिए किया जाता है।ट्विस्टेड पेयर केबल दो प्रकार की होती हैं-
(a). शिल्डेड टविस्टेड पेयर- STP
एसटीपी आईबीएम(IBM) द्वारा बनाया गया Twisted केबलों का एक प्रकार है। इन केबलों में एक मेटल शील्ड होती है जो इंसुलेटेड केबल वायर के प्रत्येक पेयर को कवर करती है। इस प्रकार की शिल्डिंग बाहरी इलेक्ट्रोमैग्नेटिक व्यवधान और वॉयस मिक्सिंग से केबल को बचाता है।
(b).अनशिल्डेड ट्विस्टेड पेयर -UTP
यूटीपी कम्युनिकेशन में आमतौर से प्रयोग होता है इसका प्रयोग अर्थनेट नेटवर्क और टेलीफोन सिस्टम में होता है। यूटीपी केबल को इंस्टॉल करना आसान होता है और इंस्टॉलेशन की कीमत भी कम होती है।
2. कोएक्सियल केबल
कोएक्सियल केबल दो कंडक्टरो से बना होता है। एक आंतरिक कंडक्टर जो सख्त कॉपर का होता है और दूसरा बाहरी कंडक्टर होता है। यह केबल ट्विस्टेड पेयर केबल से ज्यादा फ्रीक्वेंसी रेंज कवर कर सकती है कोएक्सियल केबल का प्रयोग केबल टीवी नेटवर्क और पारंपरिक अर्थ नेट एल ए एन में किया जाता है।
(३). फाइबर - ऑप्टिकल केबल
यह ग्लास या प्लास्टिक की बनी होती है और इसमें सिग्नल लाइट के रूप में चलता है आंतरिक कोर एक ग्लास या प्लास्टिक की क्लेडिंग से घिरा होता है जो कोर से ज्यादा सघन होता है इस प्रकार की केबलों की मुख्य खामी यही है कि इन्हें लगाने में बहुत खर्च आता है।





Superb sr
ReplyDelete