Hardware and Software of Networks Part-1

      एक नेटवर्क को शुरू करने के लिए विभिन्न प्रकार के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयरों की आवश्यकता पड़ेगी । हार्डवेयर  में नेटवर्क इंटरफ़ेस   कार्ड, नेटवर्किंग केबल   ( कोएक्सियल केबल, twisted pair cable , optic fibre cable और नेटवर्क    ऑपरेटिंग    सिस्टम आते हैं   जैसे - हब, स्विच, ब्रिज   रिपीटर आ जाते हैं। सॉफ्टवेयर मैं प्रोटोकॉल और नेटवर्क ऑपरेटिंग सिस्टम आते हैं।
     आइए अब नेटवर्क इंटरफेस कार्ड के बारे में जाने। नेटवर्क इंटरफेस कार्ड किसी कंप्यूटर को नेटवर्क के रास्ते डाटा भेजने और पाने में सक्षम बनाता है नेटवर्क इंटरफेस कार्ड कंप्यूटर को नेटवर्क केबलिंग सिस्टम से जोड़ता है। यह कंप्यूटर के एक एक्सपेंशन स्लॉट में फिट हो जाता है। कार्ड में एक या अधिक यूजर द्वारा एक्सेस कर सकने वाले पोर्ट होते हैं , जिसमें नेटवर्क केबलिंग जुड़ती हैं।
      अन्य हार्डवेयर डिवाइसों की तरह एनआईसी में भी ड्राइवर होता है, जो एक सॉफ्टवेयर होता है और एनआईसी की देख-रेख करता है। एनआईसी ड्राइवर नेटवर्किंग आर्किटेक्चर में एक अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। एनआईसी ड्राइव ओएसआई मॉडल की डेटा लिंक नियर में डाटा लिंक लेयर की एमएसी सब प्लेयर में रहती है। एनआईसी और इसके साथ संलग्न सॉफ्टवेयर और फर्मवेयर ( कोडेड निर्देश जो आरओएम में होते हैं) निम्न कार्यों को करते हैं।

  • ट्रांसमिशन मीडियम के लिए डाटा तैयार करना।
  • डाटा को भेजना।
  • डाटा के फलों को नियंत्रित करना।
अगले भाग में हम इनके कार्यों का संक्षेप वर्णन करेंगे।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Networking के लाभ तथा कमियां